दोस्तों आपके लिए अच्छी खबर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार RRB NTPC परीक्षा तिथि 2025 की घोषणा कर दी है। 13 मई 2025 को जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 5 जून से 23 जून 2025 तक विभिन्न शिफ्टों में किया जाएगा। इस परीक्षा में देशभर से लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।
RRB NTPC 2025 में कुल कितने स्थान है परीक्षा में कौन होगा शामिल?
इस साल आरआरबी एनटीपीसी के तहत कुल 11,558 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें स्नातक और 12वीं पास (अंडर ग्रेजुएट) दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए करीब 1.2 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिसमें से लगभग 1 करोड़ परीक्षार्थी सीबीटी 1 परीक्षा में भाग लेंगे।
RRB NTPC CBT 1 Exam 2025 Important Notice
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा का नाम | आरआरबी एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ) |
परीक्षा तिथि | 5 जून से 23 जून 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 1 जून 2025 तक |
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि | 25 मई 2025 तक |
आवेदन करने वाले उम्मीदवार | 1,21,67,679 |
कुल पद | 11,558 (स्नातक + अंडर ग्रेजुएट) |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन (CBT) |
परीक्षा की अवधि | 90 मिनट |
चयन प्रक्रिया | CBT 1 → CBT 2 → स्किल टेस्ट → डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन → मेडिकल टेस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in |
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया – RRB NTPC 2025
RRB NTPC की चयन प्रक्रिया में दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (CBT 1 और CBT 2) होती हैं। पहले चरण की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण में बुलाया जाएगा। इसके बाद स्किल टेस्ट (टाइपिंग या एप्टीट्यूड), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से फाइनल चयन किया जाएगा। इसलिए परीक्षार्थी से निवेदन है वो भरपूर तैयारी के साथ परीक्षा में जाये।
एग्जाम सिटी, शिफ्ट और एडमिट कार्ड – RRB NTPC
उम्मीदवार 25 मई 2025 से अपने एग्जाम सिटी और शिफ्ट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, एडमिट कार्ड 1 जून 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
Note: RRB NTPC 2025
- परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड, वैध आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी COVID-19 गाइडलाइन का पालन करें (यदि लागू हो)।
लिंक का विवरण | एक्शन |
---|---|
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025 (Official PDF) | Download PDF |
आरआरबी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
निष्कर्ष – RRB NTPC
RRB NTPC CBT 1 Exam 2025 की तारीखें घोषित हो चुकी हैं और अब परीक्षा की तैयारी में कोई भी लापरवाही न करें। यह आपके सरकारी नौकरी के सपने को साकार करने का सुनहरा अवसर है। अपने सिलेबस की दोहराई करें, मॉक टेस्ट दें और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।
Also Read: Indian Overseas Bank LBO भर्ती 2025: जाने आवेदन तिथि, योग्यता, चयन प्रक्रिया और सैलरी
Motorola Razr 60 Ultra: अब तक का सबसे एडवांस्ड फोल्डेबल फोन, Android 15 और AI फीचर्स के साथ